Tuesday, April 14, 2026
Google search engine
HomeKanpurडॉ राव स्वास्थ सेवा शिक्षा समिति द्वारा किया गया निःशुल्क हड्डियों की...

डॉ राव स्वास्थ सेवा शिक्षा समिति द्वारा किया गया निःशुल्क हड्डियों की जाँच

कानपुर , डॉ राव स्वास्थ सेवा शिक्षा समिति द्वारा बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) मशीन द्वारा हड्डियों की जाँच की गई। शनिवार को शहर के किदवई नगर में डॉ राव स्वास्थ सेवा शिक्षा समिति द्वारा हड्डियों की जाँच बीएमडी मशीन द्वारा की गई जिसमे गठिया रोग, साइटिका , ऑस्टियोपोरोसिस आदि के लगभग १०५ मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दवा वितरित की गई।

बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टैस्ट हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए किया जाता है। ड्यूअल एनर्जी एक्स-रे एब्जॉर्पटियोमेट्री मशीन की मदद सेे हड्डियों का घनत्व देखा जाता है। इससे हड्डियों में मौजूद कैल्शियम व अन्य मिनरल्स की जानकारी मिलती है।

 इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा० पी. एन. बाजपेई, एवं डा०आर०राव ने निः शुल्क परामर्श भी दिया ,साथ हड्डियों के मरीज़ को खान -पान, पथ्य- अपथ्य, फास्ट- फूड, बन्द डिब्बा भोजन ना खाने की सलाह भी दी। और भोजन में दूध, कच्चे काले की सब्जी, सिघांड़े के आटे, दूध मे मखान पाकर, एंव हरी सब्जियां ,फल आदि खाने की सलाह दिया। इस अवसर पर सायं काल 3:00 बजे से डा० राव समित द्बारा आन लाइन प्रतियोगिता -2020 , के उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को अध्यक्ष डा० आर० राव ने सभी बच्चो को पुरस्कार मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । तथा सभी विधार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिक – डा०जया दीक्षित, गौरव शुक्ला ,अमरीष , नीलम कांत, प्रतीक सिंह , हेम चन्द्र, अनिल अरोणा आदि उपस्थिति थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments